{"_id":"60ccec118ebc3e55e90894aa","slug":"the-team-seized-many-heaters-from-satini-udhampur-news-jmu2376171121","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने सतैनी से जब्त किए कई हीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने सतैनी से जब्त किए कई हीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ पीडीडी ने शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रखी। पीडीडी की एक टीम ने शहर के साथ लगते सतैनी इलाके में कार्रवाई की तो दूसरी टीम ने चिनैनी तहसील के ग्रामीण इलाकों में जाकर कार्रवाई की। चिनैनी में कई घरों के अंदर लोगों को हीटर इस्तेमाल करते पाया और टीम ने हीटर को जब्त कर लिया।
गौरतलब है कि बिजली विभाग की तरफ से करीब सप्ताह से जिले के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई कर रही है। एक टीम को विशेष तौर पर शहर के अंदर कार्रवाई करने के लिए नियुक्त किया गया है। जहां पर भी कुंडी लगाकर बिजली चोरी होती नजर आ रही है तो वहां पर केबल को काट कर मीटर की तार के साथ जोड़ा जा रहा है। इसके साथ बिजली चोरी करने वाले घर से तीन महीने का फ्लैट रेट पर बिजली बिल वसूल किया जा रहा है।
इससे पहले टीम ने चबूतरा, बाजार, शीतला माता मंदिर, गढ़ी, रैंबल, रामनगर चौक व अन्य कई इलाकों में कार्रवाई की है। शुक्रवार को टीम शिकायतें मिलने के बाद सतैनी इलाकें में पहुंची, जहां दस से अधिक घरों में बिजली चोरी होते हुए पाया गया। टीम ने मौके पर ही चोरी में इस्तेमाल की जा रही केबल को काटा और मीटर के साथ केबल को जोड़ा। इसके बाद तीन माह का फ्लैट रेट पर बिजली का किराया भी वसूला गया। दूसरी तरफ चिनैनी में टीम ने घर-घर जाकर दबिश दी। जहां भी हीटर का इस्तेमाल होता नजर आया तो उसको कब्जे में लिया गया और जहां पर केबल लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी, वहां केबल को काट कर जुर्माना लगाया। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिजली कटौती का एक बड़ा कारण बिजली चोरी करना है। कार्रवाई से लोड कम होगा और लोगों को जरूरत अनुसार बिजली मिलेगी।