फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Six family safe removal

छह परिवार सुरक्षित निकाले

Wed, 18 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Wed, 18 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six family safe removal

पिछले तीन दिनों के दौरान हुई भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के साथ-साथ पहाड़ों पर हो रहे भूस्खलन के कारण लोगों को अपने घर छोड़ कर दूसरे स्थानों पर जाकर पनाह लेनी पड़ रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को जिला अंतर्गत पड़ने वाले गुलागगढ़ क्षेत्र में छह परिवारों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए छोड़ा। जानकारी के अनुसार बारिश होने के बाद गुलाबगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र पगयाला में भूस्खलन होने का खतरा पैदा हो गया था, जिसके बाद वहां पर रहने वाले ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई थी।
विज्ञापन


इसका पता वहां पर मौजूद पुलिस को चलते ही मौके पर एक टीम पहुंची और वहां पर रह रहे शकील अहमद, अब्दुल रशीद, रोशन दीन, अब्दुल रशीद, अब्दुल माजीद व ताजो बेगम के परिवारों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों उनके कुछ घरेलू सामान के साथ पहुंचाया गया ताकि किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीन दिनों के बाद जम कर बारिश होने के बाद मंगलवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा और लोगों को सुकून मिला। बारिश होने के बाद नदी व नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed