{"_id":"6202bc5bbaf8a11a253599cc","slug":"protest-press-conference-udhampur-news-jmu2534443164","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह ने अलग पहाडी विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग की अनदेखी किए जाने पर जताई चिंता,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह ने अलग पहाडी विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग की अनदेखी किए जाने पर जताई चिंता,
विज्ञापन
उधमपुर में आयोजित प्रेस वार्ता बात रखते डीडीसी पंचैरी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पंचैरी-मोंगरी के डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह ने परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि पंचैरी, मोंगरी व लांदर (भमाग) की अलग पहाड़ी विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को आयोग ने अनदेखा किया है।
पार्षद ने कहा कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर परिसीमन आयोग के सामने एक आपत्ति पत्र जमा करवाएंगे, और आयोग के सामने पंचैरी मोंगरी व लांदर क्षेत्र के उन सभी तथ्यों को उजागर करेंगे जो इस क्षेत्र के एक अलग पहाड़ी विधानसभा क्षेत्र बनने के लिए पर्याप्त हैं। मंगलवार को पार्षद उधमपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिन तथ्यों के आधार पर परिसीमन आयोग ने पाडर व माता वैष्णो विधानसभा सीट बनाई है, उन सभी तथ्यों व साक्ष्यों पर पंचैरी, मोंगरी व लांदर क्षेत्र पूरी तरह से खरा उतरता है। फिर भी आयोग ने उनकी मांग की अनदेखी कर दी। इससे पूरे क्षेत्र के लोग निराश है। उनका मानना है इस मामले में आयोग ने निष्पक्ष काम नहीं किया है। क्योंकि, एक ही प्रदेश में 80 हजार वाले मतदाता क्षेत्र को अलग विस क्षेत्र बना रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ उसी प्रदेश में एक लाख से अधिक मतदाता वाले क्षेत्र की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
पार्षद ने कहा कि आयोग ने उधमपुर पश्चिम के नाम पर इतनी बड़ी विस सीट बना दी है, जिसको संभालना मुश्किल होगा। इसमें पंचैरी-मोंगरी के इलाकों के साथ उधमपुर के कई इलाके शामिल हैं। इससे पंचैरी-मोंगरी का इलाका फिर से विकास के दौड़ में पिछड़ा रहेगा। इसलिए, आयोग को इस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।