फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: हाई स्कूल भंगारा खालसा में बनेगा सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। गवर्नमेंट हाई स्कूल भंगारा खालसा में विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। कोर्ट के साथ चेन लिंक फेंसिंग भी लगाई जाएगी। इस विकास कार्य पर करीब 23.58 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) डिवीजन उधमपुर की ओर से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इस विकास कार्य का उद्देश्य स्कूल स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य आवंटित किया जाएगा और इसके पश्चात कोर्ट के निर्माण का काम शुरू होगा। सिंथेटिक कोर्ट तैयार होने से स्कूल के विद्यार्थियों को वॉलीबॉल अभ्यास के लिए बेहतर और व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। उनके मुताबिक वर्तमान में वॉलीबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए स्कूल परिसर में पर्याप्त और व्यवस्थित मैदान उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिंथेटिक कोर्ट बनने के बाद खिलाड़ियों को मौसम और मैदान की स्थिति से होने वाली दिक्कतों से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों कमल कुमार, सतपाल वर्मा, सुनील कुमार, गुलजार अहमद सहित अन्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। कोर्ट तैयार होने के बाद यहां नियमित अभ्यास के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी बेहतर माहौल उपलब्ध हो सकेगा। चेन लिंक फेंसिंग लगाए जाने से कोर्ट की सुरक्षा भी बेहतर होगी। इससे खेल गतिविधियों के दौरान मैदान में अनावश्यक आवाजाही को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध रहेगा।

कोट
हाई स्कूल भंगारा खालसा में सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट और चेन लिंक फेंसिंग के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article