फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest news

Udhampur News: शहर का कचरा गरनेई पंचायत में डालने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
protest news
उधमपुर। शहर से निकलने वाले कचरे को गांव में फेंकने के खिलाफ पंचायत गरनेई के लोगों ने बुधवार को नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगोें ने आरोप लगाया कि नगर परिषद चोरी छिपे रात के समय शहर का कचरा उनके इलाके में लाकर फेंक रही है। इससे इलाके का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और बदबू के कारण गांव के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर वीरवार तक इस गंदगी को यहां से नहीं हटाया गया तो वे इसे स्वयं गाड़ी में भरकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर लाकर फेंक देंगे।
प्रदर्शन में शामिल मीना कुमारी, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह व अन्य ने कहा कि शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर मौजूद गरनेई पंचायत जिला उधमपुर की एक माॅडल पंचायत के नाम से जानी जाती है। यहां लोग अपने घरों से निकलने वाले कचरे का स्वयं निपटान करते हैं और स्वच्छता को लेकर लोग स्वयं काफी जागरूक हैं लेकिन अब नगर परिषद इस पंचायत को शहर के कचरे से प्रदूषित करने का काम कर रही है। शहर के कचरे को गाड़ियों में भरकर रात के समय यहां लाकर फेंक दिया जाता है। इससे उनके खेत, खलिहान और जलाशय तक प्रदूषित हो रहे हैं, इसलिए वे नगर परिषद की इस कार्रवाई को सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उधमपुर के पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने कहा कि यह काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रशासन की चुप्पी भी चिंताजनक हैं क्योंकि एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक कर रही है और दूसरी तरफ नगर परिषद स्वयं गांव में गंदगी फैला रही है। नगर परिषद और जिला प्रशासन को सख्त चेतावनी है कि वे जल्द से जल्द यहां फेंके गए कचरे को हटाए, अन्यथा गांव के लोग स्वयं इसे गाड़ी में भरकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर लाकर फेंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
गरनेई में कुछ लोगों की ओर से नगर परिषद पर जो कचरा फेंकने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं। नगर परिषद ने वहां कोई कचरा नहीं डाला है। जानकारी मिली है कि किसी ट्रॉली ने गरनेई में कचरा फेंका है, जबकि नगर परिषद की किसी भी ट्राॅली को नगर परिषद के क्षेत्राधिकार के बाहर कचरा लेकर जाने की अनुमति ही नहीं है। उनकी जो डंपिंग साइट्स हैं, वहां तीन गाड़ियां शहर का कचरा लेकर सीधा नगर परिषद की डंपिंग साइट्स पर जाती हैं, इसलिए आरोप लगाने वालों को सबूत भी दिखाने चाहिए ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो सके।
-राजेंद्र ढींगरा सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed