फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Programme

‘‘मेरी जान डोगरी, मेरी शान डोगरी’’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में डोगरी नाटक बावा जित्तो का हुआ शानदार मंचन,

विज्ञापन
Programme
उधमपुर के जिब में बाबा जित्तो नाटक का मंचन करते कलाकार - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिब के बालनगर क्षेत्र में डोगरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए ‘मेरी जान डोगरी, मेरी शान डोगरी’ विषय पर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में पद्मश्री प्रो. शिव दत्त निर्मोही और विशेष अतिथि के रूप में ऑस्ट्रिया से जम्मू आए डुग्गर प्रेमी अजय माथुर उपस्थित थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में गढ़ी के पल्तयाड़ नेहरू यूथ क्लब के कलाकारों ने डोगरी नाटक बाबा जित्तो का मंचन किया। इस नाटक का लेखन स्वर्गीय प्रो. राम नाथ शास्त्री और निर्देशन सुदेश सुल्तानपुरी ने किया। जबकि, संगीत रवि कुमार ने दिया। कलाकारों ने बेहद संजीदगी व शानदार अभिनय के साथ डुग्गर के लोक नायक बाबा जित्तो की मार्मिक जीवनी पर आधारित नाटक किया। इससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

नाटक देखने आए सभी दर्शकों की आंखें नम हो गईं, और सभी ने खड़े होकर तालियां बजाकर कलाकारों की तारीफ की। नाटक में शामिल कलाकारों में अरुण कुमार, विजय बीरू, मनोहर कुमार, स्वर्णदीप, राहुल सुंबरिया, शीतु सधोत्रा, सर्वघया, विनय, साहिल, आदि ने शानदार भूमिका निभाई। इसके बाद मार्शल आर्ट्स का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अनन्या शर्मा, संदीप खजूरिया, अशोक कुमार, आदि ने डोगरी गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ने सभी कलाकारों की सराहना की। कहा कि वह अपने आपको धन्य मानते हैं जो यह नाटक उन्हें यहां आकर देखने मिला। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, बीडीसी अध्यक्ष बलवान सिंह, डीडीसी टिकरी आशु शर्मा, जिब के सरपंच राकेश कुमार, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री पवन कुमार गुप्ता के अलावा पंकज केरनी, अनिल सेनसन, दलीप कुमार, आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed