फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Pickle making unit set up with pocket money, making women of the area self-reliant

Udhampur News: जेब खर्च से लगाई अचार बनाने की यूनिट, क्षेत्र की महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

Thu, 19 Jun 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pickle making unit set up with pocket money, making women of the area self-reliant
उधमपुर के रामनगर के कनाह गांव में रेखा रानी की ओर से लगाया गया अचार का यूनिट। स्रोत : संवाद - फोटो : udhampur
आम का अचार व मिक्स अचार को खुद बनाकर बाजारों में बेचा जा रहा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



उधमपुर। रामनगर के कनाह गांव की महिला ने अपनी जेब से पैसे खर्च करके आचार बनाने का यूनिट लगाया। जिसके चलते मौजूदा समय में वह क्षेत्र की अन्य महिलाओं व लड़कियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए अचार बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं, ताकि वह भी अपना रोजगार खुद कमा सके।
यूनिट में क्षेत्र की 4 से 5 महिलाएं काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अचार बनाने का उसने प्रशिक्षण लिया था, जिसके बाद क्षेत्र में यूनिट लगाने के बारे में सोचा। उसने अपनी जेब से 40 से 50 हजार रुपये खर्च कर यूनिट लगाया। यूनिट में कई प्रकार के अचार तैयार किए जाते है, जिसमें आम का अचार व मिक्स अचार को खुद तैयार कर बाजारों में बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूनिट को लगाए हुए तीन साल हो गए हैं। जिसके चलते उसने कई महिलाओं व लड़कियों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनका यूनिट सही चल रहा ओर परिवार का पालन पोषण भी सही ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके हाथों से तैयार हुआ विभिन्न प्रकार का अचार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के साथ ही दूसरे जिलों में भी जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य महिलाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। जिसके चलते में महिलाओं को उन योजनाओं का लाभ लेकर अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed