फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: स्वास्थ्य और पोषण आहार के प्रति जागरूक किया गया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी केंद्र भारत नगर में सोमवार को स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष पोषण माह की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। कार्यक्रम में करीब 35 महिलाओं और 15 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य और पोषण आहार के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित आहार और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। बच्चों की वृद्धि की जांच की गई और उनके शारीरिक विकास पर नियमित नजर रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, महिलाओं और बच्चों में खून की कमी की जांच भी की गई। महिलाओं को खून की कमी के कारणों, शरीर में लौह तत्व की कमी से होने वाली परेशानियों तथा पोषणयुक्त भोजन के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से प्रोटीन युक्त व्यंजन तैयार करने का प्रदर्शन किया गया। इसमें मिलेट्स और दालों जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने पर जोर दिया गया। महिलाओं को बताया गया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व जरूरी हैं। इसके अलावा आहार में विविधता, गर्म पका हुआ भोजन और एसएनपी मेन्यू बोर्ड के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed