फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Nine people, including eight soldiers returned from other states, were found infected

दूसरे राज्यों से लौटे आठ जवानों सहित नौ लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
Nine people, including eight soldiers returned from other states, were found infected
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। इनमें से आठ जवान दूसरे राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। एक व्यक्ति शहर के अंदर संक्रमित मिला है। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 27 हो गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि ज्यादातर कोरोना के मामले बाहरी राज्य से लौटने वाले लोगों के सामने आ रहे हैं। इनके कोरोना टेस्ट रेलवे स्टेशन और एयर पोर्ट पर ही किए जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में सात लोग बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए थे। वहीं, बुधवार को कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और इनमें से आठ लोग बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी सुरक्षाबल हैं, जोकि अपने घरों से छुट्टियां काट कर ड्यूटी पर लौटे हैं। इनको फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है। शहर के अंदर एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति को घर में ही आइसोलेट किया गया है। इसके साथ इसके संपर्क में रहने पर पांच लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण कुल मामले 4361 हो गए हैं। इनमें से 4277 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 27 हो गए हैं। इनमें से दस लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 14 को फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है और तीन का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 21 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed