{"_id":"6a0a2a21cb21258914054236","slug":"new-fare-list-udhampur-news-c-202-1-udh1011-136055-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मनमाना किराया वसूली पर लगेगी रोक, प्रति किमी के हिसाब से भाड़ा सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मनमाना किराया वसूली पर लगेगी रोक, प्रति किमी के हिसाब से भाड़ा सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में आम यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से किराये में की गई 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद से ऑटो, टैक्सी और बस चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। चालकों की मनमर्जी के कारण खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई रूटों पर चालक तय दरों से दोगुना किराया मांग रहे थे। गंभीर समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने अब रूट के अनुसार प्रति किलोमीटर की किराया सूची जारी कर दी है ताकि यात्रियों से तय दरों पर ही किराया लिया जा सके।
नई गाइडलाइन के अनुसार दो किलोमीटर तक छह रुपये, तीन किलोमीटर तक नौ रुपये, पांच किलोमीटर तक 14 रुपये, 10 किलोमीटर तक 17 रुपये, 15 किलोमीटर तक 20 रुपये और 20 किलोमीटर तक 26 रुपये किराया तय किया है।
यदि सफर 20 किलोमीटर से आगे का है तो मैदानी इलाकों में अतिरिक्त किलोमीटर 1.12 रुपये और पहाड़ी रास्तों पर 1.59 रुपये की दर लागू होगी। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों से व्हीलचेयर या ट्राइसाइकिल ले जाने का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख रूटों के लिए निर्धारित किराया सूची
1. मनवाल-थायल से नगरोटा रूट
थायल से बालासपुर (तीन किमी): 9 रुपये
थायल से धामा (छह किमी): 18 रुपये
थायल से मजालता (11 किमी): 20 रुपये
मनवाल से मानसर (11 किमी): 20 रुपये
मनवाल से पौनी (14 किमी): 20 रुपये
थायल से नगरोटा (24 किमी): 34 रुपये
थायल से बट्टल (32 किमी): 49 रुपये
2. रामनगर-बटयाडी-चनुंता-तानाल रूट
रामनगर से कहुआ (16.5 किमी): 26 रुपये
रामनगर से बटयाडी (22 किमी): 31 रुपये
रामनगर से चनुंता, कुह नाला (27 किमी): 40 रुपये
रामनगर से तानाल, कुह नाला (34 किमी): 53 रुपये
3. रामनगर रूट के अन्य प्रमुख मार्ग
रामनगर से तागन (15 किमी): 20 रुपये
रामनगर से सर्री (15 किमी): 20 रुपये
रामनगर से कघोट (15 किमी): 20 रुपये
रामनगर से सूर्नी (18 किमी): 26 रुपये
रामनगर से कुलवंता (18 किमी): 26 रुपये
रामनगर से पायाला (18 किमी): 26 रुपये
रामनगर से कटवाल्त (20 किमी): 26 रुपये
रामनगर से घोरड़ी (22 किमी): 31 रुपये
रामनगर से धीर (23 किमी): 39 रुपये
रामनगर से चनुंता, बढोले (25 किमी): 37 रुपये
रामनगर से जोफर (30 किमी): 39 रुपये
रामनगर से लडन (35 किमी): 55 रुपये
नियम तोड़ने वाले चालकों पर होगी कार्रवाई
एआरटीओ मुद्दसिर इकबाल ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी चालक तय सरकारी दरों से एक भी रुपया ज्यादा नहीं वसूल सकता। सभी चालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सूची का पूरी तरह पालन करें। साथ ही उन्होंने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित किराया ही दें। यदि कोई चालक अतिरिक्त पैसे मांगता है तो शिकायत विभाग से की जा सकती है।