{"_id":"60f324988ebc3e5f2b7797cb","slug":"nehru-yuva-kendra-launched-district-awareness-campaign-udhampur-news-jmu239679771","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केंद्र ने जिले चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा केंद्र ने जिले चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला के सभी 17 ब्लॉकों में 11 से 17 जुलाई तक सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या से पैदा होने वाली समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करना था।
जिला युवा अधिकारी खुशाल गुप्ता की देखरेख में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने अपने-अपने ब्लॉक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन के महत्व आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके तहत आयोजित गतिविधियों में 11 जुलाई को डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
12 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण की शपथ, 13 जुलाई को जागरूकता रैली, 14 जुलाई को निबंध लेखन प्रतियोगिता, 15 जुलाई को चित्रकला प्रतियोगिता, 16 जुलाई को पौधरोपण अभियान और 17 जुलाई को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें एनवाईवी और यूथ क्लबों द्वारा पूरे सप्ताह के दौरान 2500 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा पंचायती राज संस्थाओं ने भी जनसंख्या नियंत्रण के संदेश को प्रचारित करने के लिए अपना सहयोग और समर्थन दिखाया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कोविड एसओपी के पालन का विशेष ध्यान रखा गया था।