{"_id":"d8acb794088260b4620cb8cc80586ee0","slug":"national-voter-day-celebrate-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हम शपथ लेते हैं कि मतदान अवश्य करेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम शपथ लेते हैं कि मतदान अवश्य करेंगे’
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थानों ने छठे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कालेज में शपथ ग्रहण तो कहीं संगोष्ठी प्रतियोगिता कराकर मतदान के महत्व पर रोशनी डाली गई।
गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संगोेष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद लड़कियों ने वोट डालने की शपथ भी ली। संगोष्ठी प्रतियोगिता में स्कूल की स्मृति संबरिया, तन्वी और भावना ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
स्कूल की प्रिंसिपल मंजूला अरोड़ा ने समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों को कहा कि वह 18 साल पूरे होते ही अपना नाम मतदाता सूची में रजिस्टर कराएं।
बताया कि वोट डालना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। स्कूल के शिक्ष केवल कृष्ण, यशपाल और सुमन लता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
डिग्री कालेज बॉयज में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, भास्कर डिग्री कालेज में शिक्षकों, विद्यार्थियों ने मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग कराने की शपथ ली।
विज्ञापन
बॉयज डिग्री कालेज के प्रिंसिपल प्रो. एसएस भलवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।
आईसीडीएस प्रोजेक्ट उधमपुर ने भी उधमपुर, घोरड़ी, पंचेरी, डूडू, बसंतगढ़ आदि क्षेत्रों में अलग अलग जगह पर मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए।
प्रोजेक्ट अधिकारी अमित सिंह मन्हास ने कहा आंगनबाड़ी वर्करों के सहयोग से जिले के कई क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
धर्म, जाति से प्रभावित नहीं होकर निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर जिला अधिकारी संजय गुप्ता भी मौजूद थे।