फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NA

Udhampur News: 123वें पैंथल केसरी दंगल में हरियाणा के परवेज ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
NA
कटड़ा। धर्मनगरी से आठ किलोमीटर दूर पैंथल ब्लाॅक में 123वां वार्षिक पैंथल केसरी दंगल करवाया गया। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये के इनाम रखे गए थे और 55 मुकाबले करवाए गए। बड़ी माली की कुश्ती हरियाणा के परवेश ने जीती। विजेता को 31 हजार रुपये नकद, गुर्ज और पैंथल केसरी दंगल का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह दंगल मकर संक्रांति के मौके पर स्वामी नित्यानंद दंगल समिति ने करवाया। पूर्व वित्त और योजना राज्य मंत्री अजय नंदा मुख्य अतिथि थे। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के संयुक्त सचिव शिव कुमार शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। बड़ी माली के मुकाबले हरियाणा में परवेज ने हमीरपुर के छोटा गनी को पटकनी देकर अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के इशाक ललू ने दिल्ली के सागर को हराकर जीता। विजेता को 16 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। तीसरा मुकाबला दोमाना (जम्मू) के रशीद ने गाजियबाद के सागर को हर कर अपने नाम किया। डीडीसी सदस्य पैंथल राजिंदर कुमार मेंगी, एसडीपीओ एसएस बिलोरिया, नायब तहसीलदार अशोक कुमार और एसएचओ निशांत गुप्ता भी मौके पर थे। अन्य मुकाबलों में बसंतगढ़ के बबलू ने सोनू को हराया। जम्मू के लियाकत ने कठुआ के बब्बर को, उधमपुर के सलमान ने जम्मू के बलकार, पानीपत के वरिंदर ने दोमाना के सेठी मदन लाल को पटकनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed