{"_id":"6aa2f9d3c47129531a09f3e4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1756-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिला अस्पताल किश्तवाड़ में एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिला अस्पताल किश्तवाड़ में एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की मांग
विज्ञापन
किश्तवाड़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला अस्पताल किश्तवाड़ में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन में वृद्धि सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्ष 2008 से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और दूरदराज के क्षेत्रों में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए वेतन में उचित बढ़ोतरी की जाए तथा एनएचएम कर्मचारियों के हित में ठोस नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन और सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को राहत प्रदान करने की मांग की।