फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mahatama gandi

Udhampur News: महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
mahatama gandi
महात्मा गांधी को पुण्यति​थि पर श्रद्धांजलि भेंट करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : महात्मा गांधी को पुण्यति​थि पर श्रद्धांजलि भेंट करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
उधमपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से महात्मा गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सुमित मगोत्रा ने महात्मा गांधी की जीवनी पर रोशनी डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोड़से ने बिड़ला हाउस के परिसर में गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने बिना हथियार के ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक अहिंसक आंदोलन खड़ा किया और भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मगोत्रा ने कहा कि हम सबको महात्मा गांधी के बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए और यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed