फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lost people found dead

लापता युवक का शव सुनेतर में खाई से मिला

Mon, 25 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
lost people found dead
रामनगर के बेरी सुनेतर में रविवार दोपहर को खाई से एक शव मिला, जिसकी पहचान दराडन निवासी संजय कुमार (36) के रूप में हुई।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार संजय 17 जनवरी को अपनी ससुराल शादी में गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

मगर संजय का कहीं कुछ पता नहीं चला। 21 जनवरी को रामनगर के पुलिस थाने में इसकी सूचना दी गई थी। रविवार की दोपहर को एक लड़के की खाई में नजर पड़ी तो उसने देखा की एक शव पड़ा हुआ है।


उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में पता चला कि वह शव संजय का है।

उसकी पत्नी को मात्र एक महीने पहले बच्चा हुआ था। परिवार वालों ने संजय की हत्सा की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी साफ कहने से बच रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे पूर्व निंबला गांव में एक सारंगी वादक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला।

इससे रामनगर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों मामले फिलहाल संदिग्ध लग रहे हैं। जांच के बाद ही दोनों की मौत की गुत्थी सुलझेगी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed