फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   leopard in village

तेंदुआ और उसके शावक देखे जाने से दहशत

Mon, 18 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
leopard in village
कैंबलडंगा गांव में ग्रामीणों द्वारा तेंदुए और उसके शावकों के देखे जाने से डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा कई बार तेंदुए को शावकों सहित देखा गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मदद के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पिछले दो महीनों से जिब के कैंबलडंगा पंचायत के लोगों द्वारा कई बार तेंदुए को देखा गया है। अंधेरा होते ही तेंदुआ बेखौफ गांव के चक्कर लगाता देखा जा सकता है।
विज्ञापन


तेंदुए के डर से ग्रामीणों का रात को घर से बाहर जाना मुश्किल हो गया है। रात के वक्त अगर कोई जरूरी काम पड़ जाता है तो जान हथेली पर रखकर जाना पड़ता है।

स्थानीय निवासी बनारसी लाल ने बताया कि गुरुवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर को जा रहा था। रास्ते में अचानक उन्हें एक तेंदुआ नजर आया। वह डर के मारे झाड़ियों में अपनी जान बचाने के लिए छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद तेंदुए के दो शावक भी उसके पीछे आ गए। वह बहुत देर तक झाड़ियों में डर कर बैठा रहा। एक अन्य ग्रामीण चरणदास ने बताया कि वह शाम के समय अपने खेतों से घर की ओर जा रहा था।

घर के रास्ते पर उसने तेंदुए के दो शावकों को खेलते हुए देखा। कुछ दिन बाद फिर से उन्हीं शावकों को एक तेंदुए के साथ देखा गया।

चरणदास की तरह और भी कई ग्रामीणों ने तेंदुए को गांव के आस-पास घूमते देखा है। गिरधारी लाल ने बताया कि उन्होंने भी रात के समय एक तेंदुए को अपने मकान के पास देखा था।


ग्रामीणों में तेंदुए के देखे जाने से डर का माहौल बना हुआ है। वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए काफी चिंता में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाए। तेंदुए और शावकों को पकड़कर ग्रामीणों को डर से मुक्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed