फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चार सोमवार के व्रत पूरे कर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में की पूजा, लिया भोले का आशीर्वाद

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। सावन के अंतिम एवं चौथे सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। देविका नगरी में भी दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


सावन के चारों सोमवार के व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अंतिम सोमवार को विधि-विधान से पूजा कर अपने व्रत पूर्ण किए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, जल, दूध और अन्य पूजा सामग्री अर्पित की। कई श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से भगवान शिव के पूरे परिवार के लिए कलश, वस्त्र और अन्य पूजन सामग्री भी चढ़ाई। भगवान गणेश और माता पार्वती के लिए भी श्रद्धालुओं द्वारा वस्त्र, शृंगार व पूजा सामग्री अर्पित की गई। सावन के सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व है।
विज्ञापन

मान्यता है कि सावन के चारों सोमवार का व्रत रखने से 16 सोमवार के व्रत के समान फल की प्राप्ति होती है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और सावन के अलावा भी श्रद्धालु वर्षभर सोमवार को भगवान शिव के लिए व्रत रखते हैं। देविका में कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। कई लोगों ने अपने घरों से राशन व अन्य सामग्री लाकर दान भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हर वर्ष सावन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था करते हैं और इस वर्ष भी श्रद्धा के साथ हलवा और आलू का प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं के आने-जाने और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।
- निखिल शर्मा, श्रद्धालु
सावन के चारों सोमवार के व्रत पूरे होने पर आज भगवान शिव की पूजा कर व्रत पूर्ण किया है। परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की है।

- सरगम शर्मा, श्रद्धालु

सुबह करीब चार बजे से ही देविका में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। दूर-दूर से लोग यहां भगवान शिव के दर्शन और पूजा के लिए आए हैं और दान-पुण्य से मन को शांति मिलती है।
- शक्ति कुमार, श्रद्धालु

सावन संस्कृति और आस्था से जुड़ा माह है। आज बेलपत्र, धतूरा, दूध और अन्य पूजा सामग्री भगवान शिव को अर्पित कर आशीर्वाद लिया है।
- तन्मय शर्मा, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed