{"_id":"f8dfe4cc65361d0f4c1e95e26efc0f25","slug":"large-rock-fell-on-the-army-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की बस पर गिरी बड़ी चट्टान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की बस पर गिरी बड़ी चट्टान
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ से जम्मू जा रही सेना की कानवाई में शामिल एक बस पर बुधवार की सुबह फागुमढ़ के पास पहाड़ से बहुत बड़ा बोल्डर (पत्थर) आ गिरा, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
इसे संयोग ही कहा जाए कि बस में सवार 45 सैनिकों को कुछ नहीं हुआ, अलबत्ता ड्राइवर का मामूली चोटें आई। यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
किश्तवाड़ से बारह किलोमीटर आगे जम्मू की तरफ फागुमढ़ में सुबह साढ़े आठ बजे एक बस में सवार 45 सैनिकों की जान भगवान ने बचा ली। कानवाई में चल रही बस पर अचानक पहाड़ी से एक बहुत बड़े पत्थर की चट्टान आ गिरी, जिससे बस (जेके02एएन-8772) को भारी क्षति हुई।
विज्ञापन
ड्राइवर घायल हो गया। इसमें सवार सभी सैनिकों को आपातकालीन खिड़की को खोल कर निकलना पड़ा। कानवाई में मात्र एक वाहन ही आगे निकला था कि दूसरे नंबर पर यह बस सैनिकों से भरी थी। दुर्घटना के बाद कानवाई को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
बाकी सभी वाहनों को वापस किश्तवाड़ लाया गया। इस दुर्घटना में शामिल सैनिकों का कहना था कि जिस प्रकार पत्थर बस पर गिरा, उससे उम्मीद नहीं थी कि कोई बच पाएगा। क्योंकि पत्थर बस से भी बड़ा था।
कुछ देर बाधित रहा यतायात
हादसे की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सैनिकों को बधाई दी। क्योंकि उनकी जान मुश्किल से बची थी। हादसे के कारण कुछ देर तक यातायात अवरुद्ध रहा।
जब बस को एक तरफ से निकाला गया और पत्थर को तोड़ कर मार्ग को साफ किया गया तो वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। बड़े पत्थर गिरने के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है।