फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   KV Students Face Problems

Udhampur News: दोमेल में वाहन रोक जाने से केंद्रीय विद्यालय जाने वाले विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
KV Students Face Problems
- श्री अमरनाथ यात्रा का जत्था चिनैनी नाशरी टनल में प्रवेश करने तक कंटीले तार से बंद रहता है मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। श्री अमरनाथ यात्रा का जत्था चिनैनी नाशरी टनल में प्रवेश करने तक चिनैनी दोमेल के पास आम वाहनों को रोका जाता है, ऐसे में चिनैनी दोमेल के पास बेतरतीब वाहन लगने से केंद्रीय विद्यालय स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
विद्यार्थियों के अभिभावकों में सुनील कुमार, रोहित, रतनलाल ने कहा चिनैनी दोमेल में रोके जाने वाले वाहनों को एक लाइन में लगाया जाना चाहिए, ताकि दूसरी लाइन से चिनैनी, केंद्रीय विद्यालय, पचोत, कुद, पटनीटॉप, मादा जाने वाले वाहनों को किसी भी तरह की परेशानी पेश ना आए ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वीरवार को भी चिनैनी दोमेल के पास बेतरतीब वाहन लगने से केंद्रीय विद्यालय स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की कुछ देर परेशानी हुई, यदि वाहनों को एक लाइन में लगाया जाए तो चिनैनी पटनीटॉप मार्ग पर चलने वाले वाहनों को किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आएगी। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर विशेष ध्यान देने की मांग उठाई है । और कहां है कि यदि वाहनों को रोकना ही है तो इसके लिए दूसरा स्थान भी चयनित किया जाना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed