{"_id":"69fcfc49ee40dc52840613ae","slug":"katra-transfarmer-theft-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103474-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा के गांव पड़ताल में उद्घाटन से पहले ही ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा के गांव पड़ताल में उद्घाटन से पहले ही ट्रांसफार्मर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ा। गांव पड़ताल में उद्घाटन से पहले ही नया ट्रांसफार्मर चोरी हो गया जिससे सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख रुपये की लागत का ट्रांसफार्मर लगने से पांच वर्ष की मांग पूरी होने जा रही थी।
लोगों के अनुसार क्षेत्र में बिजली की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी जिसके बाद विधायक बलदेव राज शर्मा के प्रयास से ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया था। अभी विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ था कि बुधवार देर रात चोर ट्रांसफार्मर को ले गए।
सुबह जब ग्रामीण उठे तो ट्रांसफार्मर को गायब देखकर हैरान रह गए। घटना के बाद गांव में भारी रोष पाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी भारी मशीनरी को चोरी करना बिना योजना और वाहन के संभव नहीं है इसलिए मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
गांववासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि जल्द चोरों का पता लगाकर ट्रांसफार्मर बरामद किया जाए ताकि लोगों को निर्बाध बिजली सुविधा मिल सके। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।