{"_id":"66959a3fec528ca965086e04","slug":"katra-crime-deadbody-recover-protest-katra-news-c-309-1-sjam1002-101106-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से मिला युवक का शव
Tue, 16 Jul 2024 03:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, नारायणा मार्ग तीन घंटे बंद रख कर मांगा इंसाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी के पमोट नाले से सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मजीद खान (26) पुत्र तालीम हुसैन निवासी मगाल पमोट के रूप में हुई। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही कटड़ा-नारायणा मार्ग तीन घंटे बंद कर इंसाफ की गुहार लगाई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को तीन युवक मजीद को घर से अपने साथ ले गए थे। वह कई सालों से चिट्टे का काम करते हैं। वह मजीद को इसे चिट्टे की तस्करी के लिए कहते थे, लेकिन वह नहीं जाता था। इसलिए उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है। नशा तस्करी करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। हालांकि दो-तीन बार पुलिस को इस संबंध में सूचित भी किया गया था। इससे पहले भी तीन युवकों की ऐसे ही मौत हो चुकी है। मृतक का पिता भवन मार्ग पर मजदूरी करता है। उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। एसएचओ निशांत गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम से सच सामने आएगा, जिसके बाद जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वह मार्ग से हट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।