{"_id":"693dacdd0dc4b0a6da0cb55a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-130586-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बटोत में थाना दिवस पर डीआईजी ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बटोत में थाना दिवस पर डीआईजी ने सुनी समस्याएं
विज्ञापन
जिला रामबन में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई
रामबन। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को रामबन जिले के बटोत क्षेत्र में थाना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईजी श्रीधर पाटिल ने की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों, जन प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस एवं सिविल प्रशासन से जुड़ी कई समस्याएं और मांगें रखीं। प्रतिभागियों ने पारदर्शी और सहभागी तरीके से जन समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा किए जा रहे संयुक्त प्रयासों की सराहना की।
सभा को संबोधित करते हुए डीआईजी श्रीधर पाटिल ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को आम जनता के द्वार तक ले जाना और सामुदायिक पुलिसिंग को साकार करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कानून के शासन के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस और जिला प्रशासन नशे के दुरुपयोग एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।