{"_id":"6ab03307195e96e5640f48d9","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-140804-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तबीयत बिगड़ने पर युवा महासचिव धुर्मिल देव सिंह जीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तबीयत बिगड़ने पर युवा महासचिव धुर्मिल देव सिंह जीएमसी में भर्ती
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परियोजना में कथित धांधली और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी इंडिया के युवा विंग की ओर से शुरू किया गया अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे संगठन के युवा महासचिव धुर्मिल देव सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जीएमसी उधमपुर में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
आंदोलनकारियों के मुताबिक देविका परियोजना से जुड़े कार्यों में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है। संगठन का कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक अनशन जारी रहेगा।
रविवार को अनशन स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महिला विंग की सदस्यों ने भी पहुंचकर आंदोलन में भागीदारी की। महिला कार्यकर्ता मंजू सिंह और नाजिया कटोच ने कहा कि देविका परियोजना उधमपुर के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है और इससे जुड़े कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने परियोजना में लगाए जा रहे आरोपों की जांच करवाकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि परियोजना में कथित धांधली और अनियमितताओं की जांच करवाने की मांग को लेकर है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने और जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक करने की मांग दोहराई।
इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहा कि भले ही उनके कुछ युवाओं की सेहत खराब हुई है, लेकिन अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन की नींद नहीं खुली है और हमारे जन प्रतिनिधित्व भी मौन है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रशासन और सरकार यह अच्छे से समझ ले कि पैंथर्स पार्टी इंडिया इस मामले पर अब बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने चेन हंगर स्ट्राइक के तौर पर इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए अगर लंबे समय तक भी जारी रखना पड़ेगा तो पैंथर्स पार्टी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।