Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मजालता के मिडिल स्कूल सतरेडी में 16 लाख से बनाए जाएंगे 2 अतिरिक्त क्लास रूम

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए ब्लॉक मजालता के मिडिल स्कूल सतरेडी में जल्द ही दो अतिरिक्त क्लास रूम और बरामदा का निर्माण कराया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत 16 लाख से स्वीकृत इस काम के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एमएस सतरेडी की स्थापना 1966 में हुई थी। इस स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षा दी जाती है। यह सह-शिक्षा वाला स्कूल है और इसमें एक पूर्व-प्राथमिक कक्षा भी जुड़ी हुई है। फिलहाल स्कूल में आठवीं तक की कक्षाओं के लिए पर्याप्त क्लास रूम मौजूद हैं लेकिन प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन को लेकर कुछ परेशानी पेश आ रही थी। वहीं अब इस समस्या को दूर करने के लिए स्कूल परिसर में दो अतिरिक्त कक्ष और एक बरामदा तैयार किया जाएगा। इससे स्कूल में कक्षाओं के संचालन को लेकर पेश आने वाले कमरों की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर अभिभावकों ने भी प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय कौशल कुमार, साहिल सिंह, अमित वर्मा, पवन सिंह व अन्य ने कहा कि वैसे तो स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं और समय-समय पर इनमें बढ़ोतरी भी की जाती है लेकिन बीते कुछ सालों से स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाओं के जुड़ने से क्लास रूम की तंगी महसूस की जा रही थी। इसलिए मांग की जा रही थी कि नए कक्षा कक्ष तैयार कर राहत दी जाए। अब नए कमरे बनने से बच्चे बिना किसी परेशानी के स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
कोट
मिडिल स्कूल सतरेडी में नई कक्षाओं के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article