फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: करनाल के अमरनाथ यात्रियों की कार हादसे का शिकार, पांच घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा के जत्थे में शामिल कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार (एचआर40एच 6485) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित समरोली इलाके में चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और पैरापेड से टकरा गई। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चालक को जीएमसी उधमपुर ले जाया गया। सभी श्रद्धालु हरियाणा के करनाल से पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। घायलों की पहचान चालक शशीकांत पुत्र प्रेम चंद, जोनेश पुत्र रोशन लाल, रमण कुमार पुत्र महिंद्र सिंह, मोंटी पुत्र नोरती राम और सुमित कुमार पुत्र संत लाल सभी निवासी जिला करनाल के रूप में हुई है। चिनैनी पुलिस ने बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं, एक को मामूली रूप से चोट आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed