{"_id":"686eaf324ecafa2a140fc5f1","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-125034-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जलशक्ति के अस्थायी कर्मियों ने मांगा पांच साल का बकाया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जलशक्ति के अस्थायी कर्मियों ने मांगा पांच साल का बकाया वेतन
विज्ञापन
चिनैनी। जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की मासिक बैठक में कर्मियों की मांगों को उजागर किया गया। सरकार से मांग की गई कि अस्थायी कर्मियों का 5 साल का बकाया वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए।
बैठक की अध्यक्षता जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन के तहसील प्रधान जगदीश मंगोत्रा ने की। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मियों को अभी भी 5 साल का बकाया वेतन नहीं मिल पाया है। कुछ अस्थायी कर्मी जिनकी ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई है उनका भी बकाया वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए। साथ ही उनके परिवार में से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।
इस मौके पर कहा गया कि कई अस्थायी कर्मी जिन्हें काम करते 30 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी उन्हें पक्का नहीं किया गया। इस अवसर पर सब डिवीजन में कर्मियों की कमी को दूर करने की मांग भी उठाई गई और कहा गया कि जलशक्ति कर्मियों की मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करें ताकि उनकी परेशानियां दूर हो सके। बैठक में गणेश चंद, जावेद इकबाल, धरम वीर, सतपाल, श्याम सिंह, विजय कुमार तथा अन्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद