{"_id":"690654349862505b370c66c4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-1-jam1004-751888-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिक्षकों ने सीखे खेल शिक्षा के नए आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिक्षकों ने सीखे खेल शिक्षा के नए आयाम
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के टीआरसी केंद्र में चल रहे सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स पांचवें दिन भी जारी रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा सेवाएं एवं खेल विभाग किश्तवाड़ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
आज का दिन सुबह की प्रार्थना सभा और शारीरिक व्यायाम से शुरू हुआ। इससे प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य शिक्षा और खेल शिक्षण की नई तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया।
विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने सैद्धांतिक व व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक शारीरिक शिक्षा के तौर-तरीकों, कक्षा प्रबंधन और कौशल विकास पर प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों को समूह गतिविधियों, खेल ड्रिल्स और चर्चाओं के माध्यम से अपनी सीखी हुई बातों को साझा करने का अवसर भी मिला, जिससे टीमवर्क और सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की पेशेवर क्षमता को निखारना, शैक्षणिक संस्थानों में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप शारीरिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना है। संवाद