रियासी। श्री गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। माड़ी स्थित गुरुद्वारा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नई बस्ती, कोर्ट रोड, बस अड्डे, गीता नगर और ग्रा मोड़ से होते हुए वापस माड़ी गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने गुरु जी के जयघोष लगाए। इसके साथ ही ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया। नगर के प्रसिद्ध कालका माता जी के मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाहक कुलदीप पण्डोह, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत फूल बरसा कर किया। इस मौके पर गोकुल, रवींद्र, सुरेश, अमित और चंद्र भी मौजूद रहे। संवाद