फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सड़क की बदहाली पर भड़के चालक, तीसरे दिन भी थमे रहे चिनैनी-टंडार मार्ग पर वाहनों के पहिए

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। चिनैनी-टंडार मार्ग की खस्ताहाल दशा के विरोध में यात्री वाहन चालकों की हड़ताल सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। चालकों ने अपने-अपने वाहनों के पहिए जाम रखकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। चालकों की मांग है कि जब तक सड़क की बदहाली को दूर कर मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक इस मार्ग पर वाहनों का संचालन जोखिम भरा बना रहेगा।
विज्ञापन


स्थानीय चालकों रघुवीर सिंह, नरेश कुमार व अन्य का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। आए दिन गाड़ियों के कलपुर्जे टूटने और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचने से मालिकों को आर्थिक चपत लग रही है। इसके साथ ही हर समय किसी अनहोनी या गंभीर हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी चालकों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए और जल्द से जल्द सड़क का सुधारीकरण कराया जाए, ताकि वाहन चालकों समेत आम जनता को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed