फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आईटी प्रवक्ता अभिनव गुप्ता राज्य के श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राजकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) उधमपुर में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिनव गुप्ता को जम्मू-कश्मीर सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा ''''राज्य के श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार 2026'''' से नवाजा गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी में आयोजित भव्य समारोह में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री सकीना इत्तू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के निदेशक समेत जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के स्कूली शिक्षा निदेशक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे अभिनव गुप्ता को यह सम्मान तकनीक-आधारित, नवाचार और व्यावहारिक शिक्षण को बढ़ावा देने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया है। उन्होंने विद्यालय के विकास और छात्रों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इनमें स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट का निर्माण, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत, शिक्षकों के लिए डिजिटल ई-डायरी तैयार करना और प्रवेश अभियानों के लिए एनिमेटेड डिजिटल विज्ञापन बनाना प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रम से इतर जाकर उन्होंने न केवल छात्रों को कंप्यूटर हार्डवेयर, प्रोग्रामिंग और आईटी के व्यावहारिक कौशल का गहन ज्ञान दिया, बल्कि अन्य शिक्षकों को भी आईसीटी टूल के इस्तेमाल में पारंगत बनाया। अपनी शैक्षणिक जिम्मेदारियों के अलावा गुप्ता ने निर्वाचन प्रक्रियाओं में मास्टर ट्रेनर तथा स्कूली शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और पहलों में जिला नोडल अधिकारी के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इन प्रयासों से विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ है।


उल्लेखनीय है कि अभिनव गुप्ता उधमपुर के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे सेवानिवृत्त सर्जन विशेषज्ञ डॉ. टीआर गुप्ता और सेवानिवृत्त हेडमास्टर मोहिनी गुप्ता के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय शिक्षा जगत और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed