{"_id":"679d1bbb87e23322c7046b24","slug":"education-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-119899-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पीएचसी रांग ब्लॉक परली धार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पीएचसी रांग ब्लॉक परली धार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
Sat, 01 Feb 2025 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से पीएचसी रांग ब्लॉक परली धार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता ने की।
इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। समापन समारोह के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एएनएम स्वास्थ्य विभाग की अनीता ने महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। काउंसलर ओएससी मीनाक्षी ठाकुर ने ओएससी की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में बताया और महिला हेल्पलाइन-181 साझा की। एचईडब्ल्यू पूजा जम्वाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एमओ स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों और स्थानीय प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र, ओएससी, एचईडब्ल्यू के कर्मचारी, किशोर, लड़कियां और स्थानीय महिलाएं मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद बेबी किट और सेनेटरी पैड वितरित किए गए।