{"_id":"677ec9277af5278ab707001a","slug":"education-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-119070-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सोशल मीडिया में स्कूलों में छुट्टी, सीईओ बोले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सोशल मीडिया में स्कूलों में छुट्टी, सीईओ बोले नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सोशल मीडिया पर स्कूलाें में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश को लेकर फैलाई जा रही झूठी अफवाह को जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सिरे खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में मंगलवार से नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। हालांकि सुबह के समय बढ़ती धुंध की वजह से अभिभावक छुट्टियों के बढ़ने की आस जरूर लगाए बैठे हैं। गौरतलब है कि सर्दियों की छुट्टियां खत्म होते ही मंगलवार से जम्मू संभाग के समर जोन के सभी स्कूलों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है लेकिन सुबह के समय लगातार बढ़ती धुंध को लेकर स्कूलों में छुट्टियों के बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके चलते सोशल मीडिया पर छुट्टियों के बढ़ाए जाने को लेकर अफवाहें फैलाई जाने लगीं। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों में असमंजस कर स्थिति पैदा हो गई थी। झूठी अफवाह में बताया गया कि शिक्षा निदेशालय ने कुछ दिनों के लिए सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां जारी रहेंगी, जबकि नौवीं से आगे के छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसे कोई भी निर्देश जारी नहीं किए गए थे।
वहीं अभिभावकों में नीरज गुप्ता, राकेश चंद्र और दीपा पठानिया का कहना था कि इस बार बारिश भी अब तक जमकर नहीं हुई है और आगे काफी बारिश हो सकती है। ऐसे में सुबह के समय कोहरा अधिक होने की वजह से बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। कोहरे में स्कूल जाना खासकर छोटे बच्चों के लिए काफी मुश्किल होता है और उनके बीमार होने का भी खतरा बना रहता है, इसलिए स्कूल में कुछ दिनाें के लिए छुटि्टयों को बढ़ा देना चाहिए ताकि सुबह के समय बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस बारे में मुख्य शिक्षा अधिकारी नरिंद्र सूरी ने बताया कि अभी तक छुट्टियां बढ़ने के कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं और मंगलवार से सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।