फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

पेयजल का रिसाव बढ़ा रहा मुसीबत, विभाग नहीं कर रहा पाइपों की मरम्मत

विज्ञापन
drinking water problem
उधमपुर: पीएचई की पाइप से बहता पानी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई हिस्सों में तीन सप्ताह से जलापूर्ति नहीं हुई है। लोग पानी की बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ विभाग की लापरवाही के कारण शहर में क्षतिग्रस्त पाइपों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ हो रहा है।
विज्ञापन

विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मंगलवार को भी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की और रोष प्रकट किया। इसके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी नहीं पहुंचा। विभाग के स्थायी कर्मचारी भी रोटेशन के हिसाब से पानी खोल रहे हैं। इसलिए, शहरवासियों को सप्ताह में दो या तीन दिन ही पानी मिल रहा है। ऐसे में क्षतिग्रस्त पाइपों से बह रहा पानी लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

शहर की आदर्श कॉलोनी, शिव नगर, संबल, बाड़यां, सैलां तालाब, गोविंद नगर, हाउसिंग कॉलोनी, दलाह व अन्य कई इलाकों में कई दिनों से क्षतिग्रस्त पाइपों से पीने का पानी रिस रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों गैलन पेयजल नालियों में जा रहा है, लेकिन विभाग को इनकी मरम्मत की चिंता ही नहीं। विभाग के मैकेनिकल डिविजन के अस्थायी कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। इसी कारण पाइपों की मरम्मत भी नहीं हो रही। इनमें से ज्यादातर पाइप शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान टूटे हैं। बेकार बहते पानी को देखकर लोग पाइपों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed