फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengue

शहर व साथ लगते इलाकों में डेंगू के 17 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
dengue
उधमपुर। देविकानगरी के लोगों को तापमान में गिरावट के बाद भी डेंगू से राहत नहीं मिल रही है। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना था कि तापमान में गिरावट आने के साथ ही डेंगू का मच्छर मर जाएगा। लेकिन, फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आता। जिले में शुक्रवार को भी डेंगू के 17 मामले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर मामले शहर में हैं।
विज्ञापन

करीब ढाई महीने से जिले में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पर काबू नहीं कर पा रहा है। डेंगू का पहला मामला अगस्त के अंतिम सप्ताह में सामने आया था। इसके बाद लोग लगातार डेंगू का शिकार होते रहे। पिछले दिनों बारिश व तेज हवा चलने के बाद तापमान में भी गिरावट आई। इसके बावजूद मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कुल 17 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ डेंगू के कुल मामलों की संख्या 465 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज तेज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। डेंगू के लक्षण नजर आने पर स्वास्थ्य विभाग इनके डेंगू के टेस्ट करवा रहा है, जिनमें कई लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। डेंगू से पीड़ित कई मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है, और कुछ को दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। शुक्रवार को जिन स्थानों पर डेंगू के मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीमों ने डेंगू का शिकार घरों व आसपास सर्वे किया और लोगों को डेंगू से बचाव से संबंधित जानकारी दी। कई लोगों के ब्लड स्लाइड भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed