फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी

विज्ञापन
cultural
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। इन दिनों रोजाना दस से बारह हजार के करीब श्रद्धालु भवन में माथा टेक रहे हैं। शनिवार व रविवार को यह आंकड़ा पंद्रह हजार के पार भी होने लगा है।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष के अनुसार सोमवार को बारह हजार के करीब श्रद्धालुओं ने भवन में माथा टेका था। मंगलवार देर शाम तक दस हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। इससे पहले शनिवार को 19644 व रविवार को पंद्रह हजार भक्तों ने प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था।
विज्ञापन

इससे पहले पिछले हफ्ते औसतन सात से आठ हजार के करीब श्रद्धालु हर रोज दर्शन कर रहे थे। मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि सामान्य दिनों में एक दशक से जून व जुलाई महीने में भक्तों की संख्या सबसे अधिक रही है। औसतन हर रोज तीस से पैंतीस हजार भक्त भवन में माथा टेकते थे। कोरोना काल में श्रद्धालुओं की संख्या कम तो जरूर है, लेकिन पिछले एक महीने के आंकड़ों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed