{"_id":"573a1edb4f1c1b5b26ac71fa","slug":"two-bsf-jawans-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान सहित दो की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ जवान सहित दो की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन/भद्रवाह। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल थाना अंतर्गत कुत्थल टिठार इलाके में रविवार देर रात करीब ढ़ाई बजे एक टैक्सी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार ड्राइवर और एक बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। जबकि बीएसएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज बनिहाल उपजिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
टवेरा टैक्सी (जेके05सी-6852) बारामूला से जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए आ रही थी। इस दौरान बनिहाल से कुछ किलोमीटर पहले कुत्थल टिठार में टैक्सी असंतुलित होकर करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। रात करीब ढ़ाई बजे हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने सभी को खाई से निकालकर बनिहाल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने चालक गुलामनबी निवासी वाटरगाम बारामूला और बीएसएफ के जवान बबी राय निवासी कोलकाता (प. बंगार) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि बीएसएफ के तीन जवान हेड कांस्टेबल समर कुमार निवासी छत्तीसगढ़, लालबाबू कुमार निवासी पटना, कांस्टेबल देवराज विश्वास निवासी कोलकाता का इलाज किया गया। सभी जवान छुट्टी पर घर जा रहे थे। भद्रवाह चंबा रोड पर हैलिया नाले के समीप मारुति वैन खाई में गिर गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने गाड़ी के चालक नूर मोहम्मद निवासी रूनता भद्रवाह को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार से जब उसकी स्थिति में काफी सुधार नहीं हुआ तो उसे जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।