फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   primeminister railly

नाके लगाकर पुलिस ले रही वाहनों की तलाशी

Wed, 29 Mar 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/उधमपुर
ब्यूरो/उधमपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
primeminister railly
pm modi - फोटो : ani

प्रधानमंत्री के उधमपुर और चिनैनी दौरे को लेकर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है और जिन पर संदेह हो रहा है। उनके पहचान पत्र देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


दो अप्रैल का दिन नजदीक आने के साथ ही पुलिस ने शहर व राजमार्ग पर सुरक्षा को सख्त करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी पुलिस ने जखैनी चौक, फ्लाटा व शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर और तलाशी अभियान छेड़ कर वाहनों की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस के जवान जम्मू से घाटी और घाटी से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की अच्छी तरह से जांच कर रही है। यात्रियों के सामान को भी अच्छी तरह से जांचा जा रहा है। इसके अलावा जब किसी व्यक्ति पर किसी तरह का संदेह हो रहा है तो उससे उसका पहचान पत्र मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व सीआरपीएफ ने चिनैनी से लेकर मंथल तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए है। जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस की कुछ टुकड़ियों को मंगलवार को टिकरी में भेज दिया गया है। यह सभी जवान व अधिकारी टिकरी व मंथल में राजमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। दिन-ब-दिन पुलिस राजमार्ग की सुरक्षा को बढ़ाती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed