फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Gypsy army fell into the ditch, injuring five soldiers

सेना की जिप्सी खाई में गिरी, पांच जवान जख्मी

Tue, 17 Jan 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा।
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा। Updated Tue, 17 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gypsy army fell into the ditch, injuring five soldiers
खाई में गिरी सेना की जिप्सी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जिला डोडा अंतर्गत पड़ने वाले प्रेमनगर क्षेत्र में सेना की एक जिप्सी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को थलेला 4 सेक्टर स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को सेना की एक जिप्सी बटोत से जंगवाड़ की ओर जा रही थी। जंगवाड़ में 8 आरआर का हेडक्वार्टर है। जिप्सी जब प्रेमनगर इलाके में पहुंची तो बारिश और बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन होने से वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


पुलिस को भी सूचित किया गया। स्थानीय चौकी से सब इंस्पेक्टर सुनील पहरािर दल-बल के साथ पहुंचे। खाई में गिरी जिप्सी से घायल पांच जवानों को निकाला गया, जिनमें सर्वजीत सिंह, सिग्नल मेन तामिल आरसू, नाइक औमेश, सिपाही हरविंदरजीत सिंह और सिपाही सोमनाथ पाटिल शामिल थे। सभी को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक लेकिन तत्काल नियंत्रण में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed