{"_id":"58bdbff14f1c1bab18dc4140","slug":"girl-burnt-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती जली
अमर उजाला ब्यूरो, जिब
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र के मलाढ़ इलाके में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। बुरी तरह झुलसी युवती को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढे़ नौ बजे 18 वर्षीय नीलम देवी ने घर में अचानक खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जब परिवार को सदस्यों को इसका पता चला तो युवती के शरीर पर लगी आग को बुझाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वह काफी झुलस चुकी थी, जिसके कारण हालत में वहां सुधार नहीं हुआ। इसके चलते डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। युवती की हालत नाजुक होने के कारण पुलिस अभी युवती का बयान नहीं ले पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। युवती के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने आग क्यों लगाई।
विज्ञापन