{"_id":"679fd4ca91a8ed75290280e5","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119967-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नवनिर्मित कच्चे मकान की दीवार गिरने से बालक की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नवनिर्मित कच्चे मकान की दीवार गिरने से बालक की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर /चिनैनी। जिला उधमपुर की तहसील लाटी के पुंडल गांव में रविवार सुबह एक कच्ची दीवार गिरने से 11 वर्षीय बच्चे प्रदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार की मौत हो गई है, जबकि उसकी छह वर्षीय छोटी बहन मोनिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई है।
परिजनों ने तत्काल दोनों को पीएचसी लाटी पहुंचाया, लेकिन वहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत लाया घोषित कर दिया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी उधमपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार अपने घर में कच्चा मकान बना रहा था। इसके लिए पत्थर की दीवार बन रही थी। दोनों बच्चे पास में खेल रहे थे कि अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों इसकी चपेट में आ गए। हादसा रविवार सुबह 11 बजे के करीब पेश आया।
परिजनों ने बताया कि प्रदीप कुमार पांचवीं कक्षा का छात्र था। मकान के लिए पत्थर की दीवार बनाते-बनाते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।