फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

दूसरे दिन सुबह लॉकडाउन कामयाब, शाम को किया नजरअंदाज

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। प्रशासन व पुलिस की तरफ से सख्ती करने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन सुबह लॉकडाउन कामयाब हुआ मगर शाम को काफी संख्या में घरों से बाहर निकले लोगों ने तार-तार कर दिया। सुबह के समय छूट मिलने पर जब शहरवासी घरों से बाहर निकले तो, जो लोग बिना किसी कारण के घरों से निकले थे, उनको वापस भेजा गया। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में तारबंदी कर लोगों को बाजार की तरफ जाने से रोका गया। शाम के समय छूट मिलने पर लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिस कारण कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर फैलाई जा रही जागरूकता का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार रात को जिला प्रशासन ने पूरे जिले को लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया था। लेकिन शहरवासियों ने सोमवार को इसकी कोई परवाह नहीं की और दिन भर घरों से बाहर निकलते रहे। कुछ दल बनाकर शहर के विभिन्न हिस्सों में गप्पें मारते रहे। बाजार में खरीदारी करते समय भीड़ भी लगी रही थी। जब प्रशासन को लगा कि लॉकडाउन को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तो सोमवार शाम को बैठक कर डीसी ने नए दिशा निर्देश जारी किए, जिसके तहत शहरवासी केवल सुबह सात से दस बजे तक और शाम को पांच से सात बजे तक ही खरीदारी कर सकते हैं। बाकी के समय में लोगों को घर में ही रहना होगा। इसके बाद मंगलवार को सुरक्षाबलों की तरफ से सख्ती कर दी गई। सुबह सात से दस बजे तक कुछ स्थानों पर, किराना, सब्जी व फल की दुकानें खुलीं, लेकिन बहुत कम लोग बाजार में पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद दिन भर लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा। केवल सेवाएं देने वाले लोग ही पहचान पत्र के साथ घरों से बाहर निकले। सुरक्षाबलों ने इनके पहचान पत्र देखने के बाद ही आगे जाने की इजाजत दी। शहर में प्रवेश करने वाले ज्यादातर स्थानों पर तारबंदी की गई थी। इसके साथ ही मोहल्लों को बाजार के साथ जोड़ने वाले स्थानों पर भी तारबंदी कर लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा कर रखा गया। सुबह से रात तक सुरक्षाबल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे और हर आने जाने वाले नजर रखते रहे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें खुलते ही लोगों ने उड़ाई आदेश की धज्जियां
नवरात्र की पूर्व संध्या पर शाम को दुकानें खुलते ही नगरवासियों ने काफी संख्या में बाजारों में पहुंच कर लॉकडाउन को तार-तार कर दिया। इस दौरान किराने और फलों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोगों ने आपस में निर्धारित दूरी बनाए रखने के प्रशासनिक आदेश को नजरांदाज कर किया। नगरवसियों ने नवरात्रों के दौरान इस्तेमाल की जानी वाली वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed