फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   circular road work

Udhampur News: सर्कुलर रोड का निर्माण कार्य ठप श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी

Wed, 15 Nov 2023 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
circular road work
एक दो दिन काम सुचारू रहने के बाद कर दिया बंद, लोगों ने की काम शुरू करने की मांग
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी का सर्कुलर रोड पिछले दो महीने से ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क का काम पिछले सप्ताह डीसी विशेष पाल महाजन के निर्देश पर शुरू किया गया है। मगर एक दो दिन काम सुचारू रहने के बाद इसे बंद कर दिया गया है।
इस कारण बस स्टैंड तक बसें नहीं पहुंचने से माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु सामान व बच्चों सहित मुश्किल से पंजीकरण कक्ष तक पहुंच रहे हैं।पिछले सप्ताह पीडब्ल्यूडी विभाग ने सर्कुलर रोड की मरम्मत का काम शुरू करवाया था। एक-दो दिन काम जारी रहने के बाद अचानक बंद हो गया और वर्तमान में भी निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है। इसको लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि एक और जहां सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही मुख्य बस अड्डा तक सुचारू हो सके। इससे देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानियां भी दूर हों। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगामी 5 माह के भीतर यह महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड बनकर तैयार हो जाएगा। इससे श्रद्धालुओं की परेशानियां दूर होगी। मगर व्यापारी वर्ग का कहना है कि अगर प्रशासन पुलिस के चार जवान चौराहे पर तैनात कर दे तो बसें आसानी से जम्मू मार्ग से होते हुए बस स्टैंड तक श्रद्धालु उतारकर वापस उधमपुर मार्ग से बाहर जा सकती हैं। इससे व्यापारियों सहित श्रद्धालुओं की दिक्कतें भी समाप्त हो जाएंगी। दूसरा जिस तरह से मौजूदा समय में धीमी गति से कार्य निर्माण जारी है अगर ऐसे ही कार्य चलता रहा तो साल भर तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा। लिहाजा इस निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्कुलर रोड का निर्माण कार्य आगामी 5 माह के भीतर पूरा करने की समय सीमा रखी गई है। मगर संबंधित ठेकेदार से कहा गया कि वह जल्द से जल्द से निर्माण कार्य को पूरा करे। वर्तमान में निर्माण कार्य धीमी गति होने का मुख्य कारण दीपावली सहित अन्य त्योहार हैं, तो दूसरी ओर निर्माण सामग्री को भी एकत्रित किया जा रहा है। आगामी दो-तीन दिन के भीतर पूरे जोर-शोर से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आगामी फरवरी माह तक निर्माण कार्य पूरा कर इस महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
दीपक दुबे, एसडीएम कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed