फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   budget, cultural center

Udhampur News: बजट में उधमपुर के लिए नए सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव

विज्ञापन
budget, cultural center
- शहरी अवसंरचना में सुधार के लिए बनाए जा रहे पार्किंग स्थल
विज्ञापन

उधमपुर। सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में वार्षिक बजट पेश किया। इसमें उधमपुर में विशेष पार्किंग सुविधा सहित उच्च गुणवत्ता की पौध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मारता में विकसित हो रही नर्सरी संगरोध केंद्र का जिक्र किया। इसके अलावा समावेशी सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा गया।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक के चालू होने से कश्मीर हर मौसम में रेल सेवा से जुड़ा रहेगा। परियोजना में सबसे लंबी परिवहन सुरंगें और चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा मेहराब पुल शामिल है, जिससे आवागमन, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कश्मीर को राष्ट्रीय माल ढुलाई नेटवर्क से जोड़ने वाली भारतीय खाद्य निगम की पहली खाद्यान्न मालगाड़ी भी शुरू हो गई है। इससे माल ढुलाई संभव होगी, एनएच-44 पर दबाव कम होगा और आर्थिक विकास में तेजी आएगी। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन और जम्मू हवाई अड्डे का विस्तार व आधुनिकीकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी अवसंरचना में सुधार के लिए पार्किंग स्थलों, बस स्टैंड, सड़कों, सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था, बूचड़खानों और नागरिक सुविधाओं में निवेश किया जा रहा है। जम्मू, रामबन, डोडा, उधमपुर, किश्तवाड़, कठुआ, सांबा, रियासी, शोपियां और बांदीपोरा में बहुस्तरीय कार पार्किंग सुविधाओं का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, एसपीएस संग्रहालय के आधुनिकीकरण में तेजी लाने, सार्वजनिक पुस्तकालय नेटवर्क को मजबूत और आधुनिक बनाने, बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग, किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ और बडगाम में नए सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना के माध्यम से समावेशी सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा। आखिर में बताया कि उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मारता (उधमपुर) और लेहमन (अनंतनाग) में दो उत्कृष्ट नर्सरी-पौधे स्थापना संगरोध केंद्र (पीईक्यू) विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed