फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Before Lohri, people started queuing deer

लोहड़ी से पहले लोगों के द्वार लगने लगी हिरणों की कतार

विज्ञापन
Before Lohri, people started queuing deer
चिनैनी। लोहड़ी पर्व कल है, लेकिन उससे पहले ही प्रदेश सहित तहसील चिनैनी के इलाके सुंदर मुंदरीए हो, तेरा कौन बेचारा हो.... के गीतों से गूंज रहे हैं। वहीं, बच्चे ढोल की थाप पर हिरण नृत्य कर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। लोहड़ी मांगने के दौरान कोनिड-19 के निर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है और इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार लोहड़ी से कुछ दिन पहले बच्चे समूहों में लोहड़ी मांगते हैं। इसमें लोगों को आकर्षित करने के लिए एक बच्चा हिरण बनता है और ढोल की थाप पर नाच कर घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते है। चिनैनी में भी ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे बच्चे हिरण बनकर घर-घर लोहड़ी मांग कर परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोहड़ी के दिन बच्चे बाजारों में जा कर लोहड़ी मांगते हैं। उधर, लोहड़ी पर्व के चलते कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वहीं, गजक, मूंगफली और छज्जे की दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed