{"_id":"606370c38ebc3ee64c6c17ee","slug":"akshita-wins-in-debate-udhampur-news-jmu2323988127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद में अक्षिता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद में अक्षिता ने मारी बाजी
विज्ञापन
उधमपुर। भास्कर डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आईसीडीएस विभाग के सहयोग से अंतर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. एसके मगोत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को बढ़ावा देना था। जिसमें जम्मू संभाग के पांच कॉलजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर आईसीडीएस विभाग की ओर से यशपॉल शर्मा और संजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की शुरूआत में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की छात्रा चारवी ने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि एक सशक्त महिला समाज के महत्वपूर्ण कार्यों में अपना भरपूर योगदान दे सकती है। मेजबान कॉलेज की छात्रा अक्षिता ने नारी परिवार की नींव है, इसलिए परिवार की मजबूती के लिए उसकी मजबूती को जरूरी बताया। डिग्री कॉलेज रामनगर की छात्रा कविता ने राष्ट्र के विकास व प्रगति के लिए नारी के सशक्त होने को जरूरी बताया।
भारतीय कॉलेज की छात्रा उंजिला ने कहा कि पुरुष की प्रगति भी तभी संभव है जब नारी को पूर्ण रूप से सशक्त बनाया जाए। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों ने भी तर्क के साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें मेजबान कॉलेज की अक्षिता ने प्रथम, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज उधमपुर की चारवी कलसोत्रा ने दूसरा और भारतीय डिग्री कॉलेज की उंजिला ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मधु खजूरिया, अशोक खजूरिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।