फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Action Against Tax Evasion

Udhampur News: कर चोरी के खिलाफ कार्रवाई, 12.56 लाख का वसूला जुर्माना

Wed, 20 May 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 20 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Action Against Tax Evasion
सभी व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से जीएसटी नियमों का पालन करने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राज्य कर विभाग के प्रवर्तन विंग, उधमपुर ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाल में चलाए गए विशेष अभियान में 12.56 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। यह कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन दल ने एक वाहन को रोका, जो बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप (कबाड़) का परिवहन कर रहा था। यह परिवहन जीएसटी कानून के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। विस्तृत जांच और सत्यापन के बाद उल्लंघन साबित होने पर संबंधित पक्ष पर 12.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसकी वसूली भी मौके पर की गई।
विज्ञापन


इस अभियान को इंस्पेक्टर रवि चंदर शर्मा, एसआई आरिफ मुर्तजा, संजय कुमार और गार्ड अजय कुमार की टीम ने राज्य कर अधिकारी साहिदा अख्तर के नेतृत्व में अंजाम दिया। यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर जहीर अब्बास भट और असिस्टेंट कमिश्नर इंदु जम्वाल के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त आयुक्त नम्रता डोगरा और आयुक्त पीके भट की समग्र निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि यह सफल कार्रवाई जीएसटी व्यवस्था के तहत कर चोरी पर रोक लगाने, अनुपालन सुनिश्चित करने और सरकारी राजस्व की सुरक्षा के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आयुक्त पीके भट ने प्रवर्तन विंग की सराहना करते हुए टीम की सतर्कता, पेशेवर दक्षता और समर्पण की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी दक्षता के साथ ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे, साथ ही ईमानदार करदाताओं के हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।
राज्य कर विभाग ने सभी व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से अपील की है कि वे जीएसटी नियमों का सख्ती से पालन करें तथा माल परिवहन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि कानूनी कार्रवाई और जुर्माने से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed