फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   बिना खेल शिक्षक के ‘बोल्ड’ हो रहे विद्यार्थी

बिना खेल शिक्षक के ‘बोल्ड’ हो रहे विद्यार्थी

Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कोच या खेल शिक्षकाें की जरूरत होती है। ये कोच या खेल शिक्षक ही बारीकियों से रूबरू कराकर प्रतिद्वंद्वी टीम को ‘बोल्ड’ करने के काबिल बनाते हैं, लेकिन जिला उधमपुर में खेल विभाग के पास 35 प्रतिशत से भी ज्यादा खेल शिक्षकों के पद खाली पड़े होने से विद्यार्थी ‘बोल्ड’ हो रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं सात जोन में तो वर्षों से जेडपीईओ के भी पद पूरी तरह से खाली पड़े हैं। प्रत्येक वर्ष राज्य में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन आज तक उधमपुर के खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जिले में फिजिकल एजूकेशन मास्टर के 98 पद हैं। जिनमें से खेल विभाग के पास केवल 65 पद हैं, जबकि 33 पद पूरी तरह से खाली पड़े हैं। फिजिकल एजूकेशन टीचर के 174 पद हैं। जिनमें से 123 पद ही आज तक भरे गए हैं और 51 पद आज भी खाली हैं।
विज्ञापन

इसी तरह फिजिकल एजूकेशन लेक्चरर के 19 पद रखे गए हैं। खेल विभाग के पास 11 फिजिकल एजूकेशन लेक्चरर मौजूद हैं। आठ पद पूरी तरह से खाली हैं। प्रतियोगिता के दौरान बिना प्रशिक्षण के ही विद्यार्थियों को मैदान में खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 11 खेल शिक्षा जोन
जिला उधमपुर में 11 खेल शिक्षा जोन बनाए गए हैं। जिसमें कई वर्षो से स्टाफ की कमी है। 11 खेल शिक्षा जोन में टिकरी, मजालता, घोरड़ी, रामनगर, जिब, बबे और पंचैरी खेल शिक्षा जोन में करीब दो वर्ष से जोनल फिजिकल एजूकेशन आफिसर के पद पूरी तरह से खाली पड़े हैं।

डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स आफिसर सुखेदव सिंह ने कहा कि जेडपीईओ और खेल शिक्षकों के खाली पड़े पदों की सूची डायरेक्टर यूथ सर्विसेज स्पोर्ट्स को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed