{"_id":"69c04b97d4184961760862d1","slug":"11th-jk-board-paper-math-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133922-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 11वीं की गणित परीक्षा कल... सेट्स और कोनिकल गणित पर मजबूत पकड़ जरूरी, नियमित अभ्यास से सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 11वीं की गणित परीक्षा कल... सेट्स और कोनिकल गणित पर मजबूत पकड़ जरूरी, नियमित अभ्यास से सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की ओर से कक्षा 11वीं की गणित परीक्षा 24 मार्च को करवाई जा रही है। तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों ने सफलता के टिप्स दिए है। उनका कहना है कि गणित ऐसा विषय है जिसमें समझ व निरंतर अभ्यास ही अच्छे अंक दिला सकता है, खासकर जब सिलेबस में थ्योरी आधारित अध्याय अधिक हो।
रिलेशन और फंक्शन, सेट्स और शंक्वाकार (कोनिकल) जैसे अध्याय अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ये अध्याय अधिकतर सैद्धांतिक (थ्योरी) होते हैं, जिनमें परिभाषाएं, सूत्र और उनके अनुप्रयोग को अच्छी तरह समझना जरूरी होता है। यही कारण है कि कई विद्यार्थियों को प्रश्न हल करने में दिक्कत है। यदि छात्र शुरुआत से ही इन अध्यायों की समझ को मजबूत करें और नियमित अभ्यास करें तो कठिन सवाल भी आसान हो जाएगा। विशेष रूप से रिलेशन और फंक्शन में अवधारणा स्पष्ट होना बेहद जरूरी है जबकि सेट्स में परिभाषाओं और नियमों की पकड़ अच्छी होनी चाहिए। कोनिकल मैथेमेटिक्स में फार्मूलों के साथ-साथ उनके उपयोग को समझना सफलता की कुंजी है।
दोस्त को ज्यादा पढ़ाई करते देख घबराएं नहीं
अपने दोस्तों को ज्यादा पढ़ाई करते देखकर घबराएं नहीं। अक्सर देखा जाता है कि छात्र यह सोचकर तनाव में आ जाते हैं कि उनका दोस्त उनसे ज्यादा समय तक पढ़ रहा है। ऐसे में अनावश्यक दबाव लेने के बजाय शांत रहकर तैयारी पर ध्यान दें। गणित ऐसा विषय है जिसमें रोजाना अभ्यास बेहद जरूरी है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे हर दिन थोड़ा समय निकालकर रिवीजन और प्रैक्टिस करते रहें। पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करें।
विज्ञापन
- रंजीत शर्मा, शिक्षक।