फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Waqf Board, Got 4 Hightec Ambulance, Dr. Drakshan Andrabi

Srinagar News: वक्फ बोर्ड की सार्वजनिक सेवा में चार हाईटेक एंबुलेंस शामिल

विज्ञापन
Waqf Board, Got 4 Hightec Ambulance, Dr. Drakshan Andrabi
श्रीनगर के हजरतबल में एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना करते अशोक कौल और द्रख्शां अंद्राबी। स्रोत भ
- हजरतबल में समारोह के दौरान द्रख्शां अंद्राबी और अशोक कौल ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने बुधवार को अपनी सार्वजनिक सेवा ढांचे में चार नई हाईटेक एम्बुलेंस को शामिल किया। यह पहली बार है जब वक्फ बोर्ड ने कश्मीर घाटी के चार प्रमुख दरगाहों पर स्वास्थ्य आपातकालीन सेवा नेटवर्क की शुरुआत की है।
हजरतबल में बुधवार को एक समारोह आयोजित किया गया, जहां जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन एवं राज्य मंत्री डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी ने इन आधुनिक, उच्च सुविधायुक्त एम्बुलेंस को बोर्ड में औपचारिक रूप से शामिल किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा राज्य महासचिव (संगठन) अशोक कौल भी मौजूद थे। बोर्ड के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट इश्तियाक मोहिउद्दीन, इमाम एवं पवित्र अवशेष रखवाले गुलाम मोहिउद्दीन बंदे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी एवं अशोक कौल ने इन हाई-टेक एम्बुलेंस को चार महत्वपूर्ण स्थानों के लिए फ्लैग-ऑफ किया जहां से जल्द ही इनकी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। ये स्थल दरगाह हजरतबल श्रीनगर, बाबारिशी दरगाह टंगमर्ग, चरार-ए-शरीफ दरगाह बडगाम और ऐशमुकाम दरगाह अनंतनाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक कौल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रों में वाकई शानदार कार्य किया है और पूरे देश के अन्य संगठनों एवं विभागों के लिए रोल मॉडल बन गया है। जम्मू-कश्मीर के सभी आध्यात्मिक स्थलों पर सुविधाओं का उन्नयन ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है।
कई लोग जो इन फंडों का राजनीतिक और व्यक्तिगत उपयोग करते थे, उन्होंने सुधारों का बहुत विरोध किया लेकिन डॉ. दरख्शां के नेतृत्व में बोर्ड ने अद्भुत कार्य किया है। यह नई पहल डॉ. अंद्राबी के मुकुट में एक नया पंख जोड़ती है।


डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी ने कहा, विकास, पारदर्शिता और जन कल्याण हमेशा हमारे कार्य के मार्गदर्शक सिद्धांत रहे हैं। इन अत्याधुनिक एम्बुलेंस से स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों के निवासियों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed